उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून:
थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2400 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान आशीष कुमार को पकड़ा। आरोपी के पास से Spas Med Acetaminophen, Tramadol HCI और Dicyclomine HCI कैप्सूल की 2400 गोलियां और एक स्कूटी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह कैप्सूल सहारनपुर निवासी फिरोज नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। आरोपी का मकसद इन्हें देहरादून के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों और नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को बेचना था। आरोपी के खिलाफ थाना क्लेमेंटटाउन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।