जयप्रकाश बहुगुणा
देहरादून /उत्तरकाशी
यमुनोत्री विधानसभा की गंगा एवं यमुना घाटी के आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की!यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। विधायक ने स्यानाचट्टी, राना गाँव, संपूर्ण यमुना वैली और बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र में यमुना नदी से हो रहे कटाव, गंगा वैली में गमरी गाड़ से आयी आपदा, चिन्यालीसौड़ नगर पालिका के विभिन्न वार्डों तथा सरनोल, बिष्ट, हताड़, भण्डारस्यूँ, दशगी व दिचली पट्टी के प्रभावित गाँवों की स्थिति मुख्यमंत्री को बताई।यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया कि इन क्षेत्रों में बंद पड़े मार्गों को तुरंत खुलवाया जाए और प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को शीघ्र सहायता मिल सके। साथ ही चिन्यालीसौड़ नगर पालिका क्षेत्र में बाघ के आतंक से पीड़ित परिवारों को राहत एवं मदद दिलाने की भी मांग की।मुख्यमंत्री ने विधायक को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया!
विधायक ने क्षेत्र वासियों को हर सम्भव मदद करने का भरोषा दिलाते हुए कहा है कि आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि इस आपदा के कठिन समय में मैं स्वयं हर प्रभावित गाँव और परिवार तक सहायता पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा हूँ और प्रदेश सरकार से हर संभव मदद दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। हमारी प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति सुरक्षित रहे और जल्द से जल्द सामान्य जीवन बहाल हो।