उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून
पीएम मोदी को आज उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करना था,इसके लिए पीएम मोदी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, इसी बीच मौसम खराब हो गया। जिसके कारण पीएम मोदी का आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण रद्द करना पड़ा। पीएम मोदी को उत्तरकाशी,चमोली, टिहरी और पौड़ी का हवाई निरीक्षण करना था, अभी फिलहाल पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हैं। यहां वे सीएम धामी से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुये नुकसान की जानकारी ले रहे हैं. पीएम मोदी शाम साढ़े पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस में आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।