दर्दनाक हादसा : टोंस नदी में गिरा ट्रेक्टर, आठ शव बरामद, पुलिस, एसडीआरएफ का राहत बचाव अभियान जारी

उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून

 

आज प्रातः प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत परवल में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टोंस नदी में बह गया, जिसमें लगभग 15 लोगों के सवार होने की संभावना व्यक्त की गई है।

घटना की सूचना थाना सेलाकुई से प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट डाकपत्थर की टीम, जो तत्कालीन समय में थाना सेलाकुई में ही तैनात थी, अपर उपनिरीक्षक श्री सुरेश तोमर के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान:

05 शव SDRF द्वारा बरामद किए गए हैं।
03 शव जिला पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं।
02 व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल आए थे।
सर्चिंग के दौरान एक पूर्व में डूबे बालक की बॉडी भी प्राप्त हुई।

लापता व्यक्तियों की खोज हेतु SDRF टीम द्वारा सहसपुर से हरबर्टपुर धर्मावाला पुल तक नदी के पूरे क्षेत्र में व्यापक सर्चिंग की गई। टीम का सर्च ऑपरेशन निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *