जयप्रकाश बहुगुणा
देहरादून
राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव हेतु आज देहरादून शहर देहरादून की राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने छात्र संघ के विभिन्न पदों हेतु नामांकन कराया। महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर कुलदीप सिंह ने बताया कि आज दिनांक 23 सितंबर 2025 को सुबह 11:00 से अपराह्न 3:00 तक की समय सीमा के अंतर्गत अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है, जिनमें अक्षा, नेहा एवं सत्येंद्र सिंह ने नामांकन कराया।
उपाध्यक्ष पद पर हिमांशु एवं सलोनी, सचिव पद पर आयशा ,अर्जुन कुमार एवं राज भंडारी, सह सचिव पद पर अंजलि तथा कशिश कोषाध्यक्ष पद पर नेहा बिष्ट और सोनिया एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु नीतेश सती एवं साहिल ने नामांकन दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि कल 24.9.2025 को नाम वापसी के उपरांत बैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। इस अवसर पर शांतिपूर्ण नामांकन प्रक्रिया संपन्न करने पर निर्वाचन समिति एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी एन तिवारी द्वारा आभार प्रकट किया गया। और आगे संपन्न होने वाले निर्वाचन में भी सभी से सहयोग की अपील की है।