उत्तराखंड Express ब्यूरो
डोईवाला/देहरादून
भानियावाला स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल मैं लगी आग बृहस्पतिवार सुबह की घटना फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर आग बुझाने के किया जा रहे प्रयास।
बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 5:00 बजे की यह घटना है भानिया वाला स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के कुछ कमरों में अचानक आग लग गई, धीरे-धीरे आग ने अन्य कमरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।बताया जा रहा है कि स्कूल 7:30 खुल जाता है अचानक लगी इस आग की वजह से बच्चों की छुट्टी कर दी गई है।वही आग लगने के कारण का भी पता लगाया जा रहा है।नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने स्कूल में सुबह धुआं निकलता देखा
और सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास कर रही है बताया जा रहा है कि इस आग से स्कूल में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया है।