सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विभिन्न शैक्षिक कार्यकलापों को नया आयाम देने तथा समुदाय का सहयोग बढ़ाने के लिए डायट द्वारा दोणी न्याय पंचायत में किया गया विद्यालय प्रवास

उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
बड़कोट (उत्तरकाशी) 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट, उत्तरकाशी द्वारा नवाचारी पहल के अंतर्गत उत्तरकाशी की सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विभिन्न शैक्षिक कार्यकलापों को नया आयाम देने के लिए तथा समुदाय का सहयोग बढ़ाने के लिए मोरी ब्लॉक के दोणी न्याय पंचायत में विद्यालय प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। डायट द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विभिन्न शैक्षिक कार्यकलापों को नया आयाम देने के लिए तथा समुदाय का सहयोग बढ़ाने के लिए विद्यालय प्रवास नाम से एक कार्यक्रम संपादित किया जाता है।

यह कार्यक्रम जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्र और भारत सरकार द्वारा घोषित आकांक्षी विकासखंड मोरी में दोणी न्याय पंचायत के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालयों में प्रवास कर शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से परिचित करवाया गया। साथ ही समुदाय से मिलकर विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियाकलाप में बढ़-चढ़कर भाग देने हेतु विशेष सहयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में संस्थान के संकाय सदस्यों द्वारा विज्ञान गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा कक्षा 11 व 12 में अध्यनरत छात्रों में किशोरावस्था में स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को किशोरावस्था में अपने स्वास्थ्य व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही किशोरावस्था में मानसिक स्वास्थ्य को कैसे बेहतर रखा जाए इस संबंध में विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। सुदूर क्षेत्र में बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु स्थानीय समुदाय के साथ बातचीत की गई और बाल विवाह पर प्रतिबंध करने की बात कही गई । उत्तराखंड सरकार द्वारा शिक्षा में किया जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रमों से भी समुदाय को अवगत कराया गया इन कार्यक्रमों का लाभ सभी तक पहुंचे इसमें जनप्रतिनिधियों की भूमिका को और बेहतर करने का आग्रह किया गया।

विद्यालय प्रवास कार्यक्रम के प्रभारी डॉ सुबोध बिष्ट द्वारा बताया गया कि संस्थान के प्राचार्य संजीव जोशी के नेतृत्व में इस वर्ष मोरी विकासखंड में में राईका मोरी राजकीय कन्या हाई स्कूल कन्या मोरी राजकीय आदर्श विद्यालय मोरी तथा दोणी न्याय पंचायत में राईका दोणी राष्ट्रीय प्राथमिक विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय तितराला राजकीय प्राथमिक विद्यालय मसरी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मसरी संकुल संसाधन केंद्र दोनी में विद्यालय प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विज्ञान की गतिविधियों में उच्च प्राथमिक स्तर की विज्ञान की गतिविधियों का आयोजन किया गया है। जिसमें छात्रों को कम लागत की सामग्री दी गई। विभिन्न शैक्षिक सामग्रियां पठान पाटन हेतु विभिन्न पत्र पत्रिकाएं विद्यालय को प्रदान की गई संबंधित विद्यालय के अध्यापकों सेबी विशेष प्रयास करने का आह्वान किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मोरी का भी अनुसरण किया गया और छात्राओं को भी विशेष प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ताकि वह बालिकाओं के मध्य शिक्षा की नई अलख जगा सके।

इस कार्यक्रम में अरविंद चौहान और मोहम्मद अरशद अंसारी ने भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जिससे छात्रों को सीखने की बेहतर अवसर उपलब्ध हुए। समुदाय द्वारा उच्च कार्यक्रम को एक बेहतरीन पहल बताया गया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने हेतु संस्थान से आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *