रवांई शरदोत्सव मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या रही पांडवाज के कलाकारों के नाम 

बड़कोट (उत्तरकाशी)

रवांई शरदोत्सव मेले की सातवीं और अंतिम सांस्कृतिक संध्या पांडवाज के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने अपने एक से बढ़ कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मेले में धूम मचा दी। बड़ी बेसबरी से इस स्टार नाइट की इंजारी कर रहे हजारों की संख्या में दर्शक यहां पहुंचे और देर रात तक पांडवाज के कलाकरों की प्रस्तुतियों पर जमकर झूमे।

बड़कोट स्थित हैलीपेड में आयोजित रवांई शरदोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पाण्डवाज बैंड ने गढ़वाली, कुमाऊनी, जागर, पांडव नृत्य आदि विभिन्न विधाओं पर आधारित लोक गीतों से रवांई के जनमानस पर गहरी छाप छोड़ी।

नगर पालिका बड़कोट के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय रवांई शरदोत्सव सांस्कृतिक, पर्यटन विकास मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का बुधवार को बतौर मुख्यातिथि मुनिकीरेती नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। रवांई शरदोत्सव मेले को विशाल एवं भव्य स्वरूप देने के लिए उन्होंने अपने भाई विनोद डोभाल नगर पालिका अध्यक्ष बड़कोट को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल एवं नगर पालिका सभाषदों व कर्मचारियों द्वारा मेले में पहुंचे सभी अतिथियों को बैज अलंकरण कर शॉल ओढ़कर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विनोद डोभाल ने मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही भविष्य में मेले को और भी भव्य स्वरूप देने को लेकर लोगों को आश्वस्त किया।

उन्होंने कहा कि रवांई शरदोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का समापन हो गया है। लेकिन, मेले में सामान की खरीदारी क्षेत्रवासी रविवार तक कर सकते हैं। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, बड़कोट पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार, अजबीन पंवार, चिन्यालीसौड़ पालिकाध्यक्ष मनोज कोहली, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवतार चौहान, दया गैरोला, जयदेव राणा, सोहन गैरोला, प्रेम सिंह रावत, जोगेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
———–

क्षेत्र के लोगों ने मेले में जमकर की खरीदारी

बड़कोट। बड़कोट नगर पालिका परिषद बड़कोट ने बड़कोट में आयोजित रवांई शरदोत्सव मेले को यादगार बना दिया। सात दिवसीय इस मेले में पूरे सात दिनों तक स्टार नाइट का क्षेत्र के लोगों ने खूब आनंद लिया। मेले में इस बार समुद्री जलपरी, ड्रेगन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा बड़ी चरखी, ड्रैगन, ट्रेन, मिकी माउस, बड़ी संख्या में विभिन्न सामानों की दुकानें लगी हैं। जिसका मेलार्थियों ने खूब मनोरंजन किया और मेले का खूब लाभ भी उठाया तथा मेले जे भव्य आयोजन के लिए क्षेत्र के लोगों से नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने खूब वाहवाही लूटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *