*गुलदार का आतंक: एक 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी जनपद में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार कल शाम घुड़दौड़ी क्षेत्र के पास जामला गाँव में गुलदार ने 48 वर्षीय व्यक्ति प्रकाश कुमार पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि गुलदार ने घात लगाकर अचानक हमला किया, जिससे व्यक्ति को बचने का मौका तक नहीं मिल पाया।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर व्याप्त है, क्योंकि पिछले कुछ समय से इलाके में गुलदार की गतिविधियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं।
इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष भी ब्याप्त है । उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
ग्रामीणों ने भी वन विभाग से गुलदार को पकड़ने या इलाके से हटाने की मांग की है, ताकि लोगों में फैली दहशत कम हो सके। वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *