उपलब्धी : एच.एन.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय को मिला नैक का ‘ए’ ग्रेड,पौड़ी परिसर में खुशी की लहर

उत्तराखंड Express ब्यूरो

पौड़ी गढ़वाल

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय को नैक प्रत्यायन 2024 में A ग्रेड प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के बी.जी.आर.परिसर पौड़ी के निदेशक प्रो.प्रभाकर पी.बडोनी ने समस्त स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया के अथक प्रयास, समर्पण एवं निरंतर प्रोत्साहन से ही यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। इसके लिएआईक्यूएसी टीम, समस्त संकायाध्यक्षों , समस्त शिक्षकों , अभियांत्रिकी विभाग की टीम , शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, सफाई कर्मियों का उनके अथक परिश्रम एवं सहयोग के लिए साधुवाद है।प्रोफेसर डोबारियल के अथक परिश्रम, अनवरत प्रयास एवं कुशल मार्गदर्शन से भी नैक प्रत्यायन में सफलता मिली है। कर्णप्रयाग कालेज से सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *