उत्तराखंड Express ब्यूरो
श्रीनगर गढ़वाल
लोगों में दहशत का प्रयाय बना गुलदार आखिरकार वन विभाग की गिरफ्त में आ ही गया, गुलदार पिंजरे में कैद होने से श्रीनगर व आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है!बीते कई दिनों से एक गुलदार श्रीनगर पौड़ी रोड गंगा दर्शन के पास सक्रिय था, 3 व्यक्ति पर हमला भी कर चुका था, जिसके बाद वन विभाग के द्वारा गंगा दर्शन के पास स्थित गौशाला के पास गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया, जिसमें आज गुलदार कैद हो गया, बहरहाल अभी भी सभी लोग सतर्क रहें सावधान रहें, सुबह शाम वॉक पर जाते समय सतर्क रहें।