पीएम सूर्या घर योजना प्रशिक्षण संपन्न, प्रशिक्षार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

उत्तराखंड3एक्सप्रेस ब्यूरो
बड़कोट

आईटीआई बड़कोट में राष्ट्रीय उद्यमिता विकास एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (NIESBUD) द्वारा आयोजित पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 9 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन हो गया है। इस अवसर पर 30 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

समापन अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही पीएम सूर्या घर योजना के तहत व्यवसायिक उपयोगिताओं एवं संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एचपी सेमवाल, गौरव आर्या एवं मुरली धर शर्मा उपस्थित रहे। वहीं एसीएमटी संस्था की ओर से शिव प्रसाद घिल्डियाल एवं ज्योति उनियाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्मनिर्भर बनने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *