दर्दनाक हादसे : दो कार दुर्गटनाओं में सहकारी बैंक मैनेजर सहित चार की मौत, एक घायल

उत्तराखंड Express ब्यूरो

विकासनगर/ रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं रुद्रप्रयाग में सन बैंड के पास बुधवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में कार सवार चमोली जिला सहकारी बैंक सतेराखाल शाखा के मैनेजर की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गौर हो कि रुद्रप्रयाग जिले में आज दो हादसों से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. जहां एक ओर सन बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक चमोली जिला सहकारी बैंक सतेराखाल शाखा में मैनेजर पर तैनात था. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. जिला सहकारी बैंक मैनेजर गोपेश्वर बैठक से घर लौट रहे थे, तभी वो हादसे का शिकार हुए

: *चकराता रोड पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसा में 3 की मौत, 1 गंभीर घायल*

 

विकासनगर :

उत्तराखंड में आज का दिन सड़क हादसों की त्रासदी लेकर आया, जहां अलग-अलग जगहों पर कई जानलेवा घटनाएं हुईं। देहरादून जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना के बाद कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और मुश्किल हालातों में शवों को खाई से बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को प्राथमिक रेस्क्यू के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार देर रात विकासनगर से चकराता की ओर जा रही थी। वाहन में चार लोग सवार थे। गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *