उत्तराखंड Express ब्यूरो
रुद्रप्रयाग
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलनी (रुद्रप्रयाग) के समीप एक तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायल होने के कारण इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया है वहीं दूसरा युवक जिला चिकित्सालय में भर्ती है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त वाहन चमोली जिले के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) का बताया जा रहा है, जो घटना के समय शराब के नशे में थे। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।