केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा…दो की मौके पर मौत..
सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच मार्ग पर गिरे बोल्डर..
सोमवार आज सुबह मार्ग पर बोल्डर की चपेट में आया वाहन..दो की मौके पर मौत
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आया था। आज सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए निकला था, लेकिन मुनकटिया के पास पहाड़ी टूटने से वाहन के ऊपर बड़े-बड़े बोल्डर गिर गए, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि वाहन में 11 लोग सवार होने बताए जा रहे हैं, जिनमे दो की मौके पर ही मौत, दो गम्भीर घायल व अन्य लोगों को हल्की छोटे आई हैं। ये सभी लोग उत्तरकाशी के बताए जा रहे हैं।
महोदय, सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 01.09.2025 को समय प्रातः 7.34 स्थान मुनकटिया में 01 बुलोरो वाहन संख्य यू0के0 11 टी0ए0 1100 के ऊपर मलवा आ गया है, जिसमें 11 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी हैं एवं 03 व्यक्ति गम्भीर घायल हो गये है तथा उन्य व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार हेतु सोनप्रयाग लाया गया है, जाहॉ से 02 व्यक्तियों को हायर सेन्टर रेफर किया गया है।
*घायल व्यक्तियो का विवरण :-*
1. मोहित चौहान पुत्र श्री उपेन्द्र चौहान
2. नवीन सिह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र – 35 वर्ष ,पता – बडकोट उत्तरकाशी। *(गम्भीर घायल)*
3. प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह ,उम्र -25 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी। *(गम्भीर घायल)*
4. ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र – 35 वर्ष, पता – बडकोट उत्तरकाशी । *(गम्भीर घायल)*
5. राजेश्वरी पत्नी नवीन , उम्र -35 वर्ष , पता – उत्तरकाशी।
6. पंकज पुत्र हुकम सिंह , उम्र – 24 वर्ष , पता – कोकमल्ला नन्दानगर , चमोली। (वाहन चालक)
*मृतक व्यक्तियों का विवरणः-*
1..रीता पत्नी उदय सिंह, उम्र – 30 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी।…
2.चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र – 68 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी।…