हादसा : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से अनियंत्रित कार नदी में गिरी, एक की मौत -पांच घायल

 

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

रुद्रप्रयाग

 

केदारनाथ हाइवे पर कुण्ड के समीप काकडागाड क्षेत्र में एक कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नदी किनारे जा गिरी।
जानकारी के अनुसार, कार गौरीकुण्ड से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी। वाहन में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति (वाहन चालक) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *