बड़कोट (उत्तरकाशी)
चारधाम शीतकालीन तीर्थ यात्रा के तहत ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया, जिसके बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का बड़कोट नगर पालिका में भव्य स्वागत किया गया तथा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल एवं उनकी पत्नी प्रो. योगिता डोभाल ने चरणपादुका की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शीतकालीन यात्रा शुभारंभ के दौरान लगातार तीसरी बार ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती देश विदेश के श्रद्धालुओं के साथ मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ पहुंचे। उन्होंने शीतकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ गुरुवार को चांदी घाट हरिद्वार से शुरू किया और शुक्रवार शाम को खुशीमठ पहुंचे तथा शनिवार को उन्होंने यहां शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ विभिन्न राज्यों से आये 200 से अधिक श्रद्धालु के दल शीतकालीन यात्रा पर पहुंचे और मां यमुना के दर्शन कर पूजा अर्चना की। जिसके बाद बड़कोट पहुंचने पर शंकराचार्य का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर दंडीस्वामी मुकुंदा नंद, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल, प्रो. योगिता डोभाल, अजबीन पंवार, कपिल देव रावत, उमेश सती, किशोर शास्त्री, देवेंद्र रावत, डॉ. बृजेश सती, प्रकाश रावत, जीतमणि पैन्यूली, शांति ठाकुर, भगवान सिंह रावत, उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी, नायब तहसीलदार खजान असवाल, ईओ उमेश सुयाल आदि उपस्थित रहे।