उत्तराखंड Express ब्यूरो
नई टिहरी।
उत्तराखंड में मानसून की बरसात लगातार हादसों को बढ़ा रही है!शनिवार को टिहरी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है!टिहरी जिले की घनसाली तहसील के तहत पिलखी नैल के पास पेड़ गिरने से स्कूल से घर आ रहे 2 बच्चों की मौत हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद जीआईसी घुमेटीधार से छुट्टी के बाद घर लौट रहे जीआईसी घुमेटीधार में 10वीं में पढ़ने वाले आरव बिष्ट (16) पुत्र दरमियान सिंह निवासी ग्राम नेल, पिलखी और इसी स्कूल में 9वीं में पढ़ने वाले छात्र मानसी (14) पुत्री ईश्वर सिंह निवासी ग्राम नेल पिलखी की मौत हुई है।दोनों बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है!(खबर सार – मुकेश रतूड़ी)