जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
उत्तराखंड चारधाम यात्रा इन दिनों अपने चरम पर है, मौसम की बेरुखी के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम दर्शनों को पहुंच रहे हैँ!चारधाम यात्रा अपने पूरे वैभव,श्रद्धा और सुव्यवस्था के साथ निरंतर गतिमान है। बुधवार तक महज 22 दिनों में दोनों धाम में 4 लाख 7 हजार 108 श्रद्धालु दर्शन कर चुके है। यमुनोत्री धाम में आज 10 हज़ार 320 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। जबकि गंगोत्री धाम में 9 हजार 812 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए।
यमुनोत्री धाम में अब तक 1 लाख 9 हज़ार 992 पुरूष एवं 94 हजार 428 महिला व 6 हजार 488 बच्चे सहित कुल 2 लाख 10 हजार 908 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके है। इन 22 दिनों में यमुनोत्री धाम के लिए 16 हजार 457 वाहनों से तीर्थ यात्री जानकीचट्टी पहुंचे। जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक बुजुर्ग एवं दिव्यांग तीर्थ यात्रियों को सुगमता से दर्शन कराने के लिए 16,188 घोड़े-खच्चर एवं 15,233 डंडी व 6,524 कंडी की सेवा उपलब्ध करायी गई। इसी तरह गंगोत्री धाम में अब तक 1 लाख 5 हज़ार 151 पुरूष एवं 86 हजार 88 महिला व 4 हजार 961 बच्चे सहित कुल 1 लाख 96 हजार 200 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके है। इन 22 दिनों में 18 हजार 549 वाहनों से तीर्थ यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे।