यमुनोत्री : राम मंदिर के निकट  पैदल मार्ग पर एक श्रद्धालु की मौत

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये झारखण्ड के एक श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण मौत हो गई है! थाना बड़कोट से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को यमुनोत्री मार्ग पर राम मंदिर के पास समय करीब 06.10 बजे प्रातः दर्शन हेतु जाते समय मोतीलाल साहू पुत्र महादेवलाल साहू उम्र 83 वर्ष निवासी सिंदरी कोचा सिंदरी झारखंड की तबीयत अचानक खराब होने पर परिवार जनों द्वारा जानकीचट्टी सरकारी अस्पताल लाया गया जिसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया परिवारजनो द्वारा बताया गया कि मृतक पूर्व से दिल की बीमारी से ग्रसित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *