उत्तरकाशी : निर्वाचन आयोग ने पोर्टल पर डाली पंचायत मतदाता सूची, मतदाता secvoter.uk.gov.in पर खोजें अपना नाम

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा दिनांक 20 मई 2025 को आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिये पंचायत निर्वाचक नामावलियों में नाम खोजने की सुविधा राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के मतदाता सूची पोर्टल secvoter.uk.gov.in पर उपलब्ध करा दी गयी है। पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर ‘पंचायत मतदाता खोजे’ पर क्लिक कर खोज सकते हैं। आयोग द्वारा घर-घर जाकर कराये गये विस्तृत पुनरीक्षण के अनुसार दिनांक 17 जनवरी 2025 को अन्तिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली में अंकित मतदाताओं के नाम खोजे जा सकते है। जिन मतदाताओं के नाम कतिपय कारणों से निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन में सम्मिलित होने से रह गये थे उन मतदाताओं के नाम आयोग द्वारा दिनांक 01 मार्च 2025 से दिनांक 22 मार्च 2025 तक प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में (हरिद्वार जनपद को छोड़कर) ग्रामवार बैठक बुलाकर निर्वाचक नामावली प्रकाशित करने हेतु चलाये गये विशेष अभियान के समय व उसके बाद भी ग्राम पंचायत के संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने हेतु उपलब्ध कराये गये आवेदनों पर जनपदों द्वारा आयोग से स्वीकृति प्राप्ति के बाद उक्त पोर्टल पर खोजे जा सकेंगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी (प.) द्वारा कहा गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपदों के माध्यम से प्रयास किये गये हैं कि किसी भी पात्र निर्वाचक का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से ना छूटे तथापि अभी भी पात्र मतदाता अपने निकटतम विकास खण्ड अथवा तहसील कार्यालय में प्रपत्र भरकर नाम जोडने /संशोधन करने हेतु आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *