यमुनोत्री : भैरों मंदिर के पास पैदल मार्ग पर एक श्रद्धालु की मौत

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये दिल्ली के एक श्रद्धालु की यहाँ अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गईं!बड़कोट थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरो मंदिर से आगे समय करीब आठ बजे प्रातः दर्शन हेतु जाते समय शिव कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी सी 2/980 गली न 23 हर्ष विहार मडोली उत्तर पूर्वी दिल्ली को अचानक चक्कर आने व तबीयत खराब होने पर पुलिस व परिवार जनों द्वारा जानकी चट्टी सरकारी अस्पताल लाया गया जिसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *