जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट ( उत्तरकाशी ) के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की दो स्वयंसेवी छात्राओं आंचल एवं काजल का चयन “राष्ट्रीय एकीकरण शिविर” के लिए हुआ है।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संगीता रावत ने बताया है कि दिनांक 27 जून से 3 जुलाई 2025 तक श्री सद्गुरुधाम धरमपुर वलसाड, गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में प्रतिभागिता हेतु दोनों छात्राओं का चयन हुआ है उन्होंने बताया कि इससे पूर्व के वर्षों में भी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों एवं स्वयं उनके द्वारा भी राष्ट्रीय शिविरों में प्रतिभाग किया गया।उन्होंने राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ सुनैना रावत एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ गौरव वाष्र्णेय आदि का भी आभार व्यक्त किया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने दोनों छात्राओं के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही कहा है कि यह पूरे उत्तरकाशी जनपद एवं महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है ।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संगीता रावत, कार्यक्रम अधिकारी दया गैरोला एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए इसे महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं हर्ष का विषय बताया है।