उत्तरकाशी : जिलाधिकारी  ने जिला मुख्यालय  से जनपद में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए योग कार्यक्रमों का किया शुभारंभ

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

 

11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद के अनेक स्थानों पर योग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या ने मुख्य कार्यक्रम स्थल कीर्ति इंटर कॉलेज में आयोजित योग कार्यक्रम में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया और नागरिकों को योग के महत्व के प्रति जागरूक किया।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर स्वयं भी योग क्रियाओं का अभ्यास किया और उपस्थित जनसमूह को योग के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा, “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और आध्यात्मिक उत्थान का भी मार्ग है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति के स्वस्थ, सुखी और तनावमुक्त जीवन में महत्वपूर्ण भूमि निभाता है।”

जिलाधिकारी के निर्देशों पर , जनपद के विभिन्न स्थानों पर 21 जून को “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” को “योगा फॉर वन अर्थ , वन हेल्थ” आधारित थीम पर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने योग कार्यक्रमों के आयोजन पर सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। जनपद के दोनों धामों (श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम) के साथ साथ पुरोला, चिन्यालीसौड तथा उत्तरकाशी में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों, स्थानीय हितधारकों, योग संगठनों, छात्र-छात्राओं और ग्राम पंचायतों ने साथ मिलकर योग कार्यक्रम में भाग लिया । वाईब्रेट विलेज के अन्तर्गत हर्षिल, नेलांग एवं जादुग में भारतीय सेना एवं आई.टी.बी.पी. के सहयोग से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने योग को बेहतर जीवन शैली के लिये अवश्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया योग के महत्व को स्वीकार कर रही है। उन्होंने जिले के नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने को कहा ।

जिले के विभिन्न सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी योग दिवस के अवसर पर अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिससे जिले में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और उत्साह दिखाई दिया।

मुख्य कार्यक्रम स्थल में बीजेपी जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या, सीडीओ एसएल सेमवाल, एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम शालिनी नेगी ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस रावत, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रत्नमणि भट्ट, परियोजना निदेशक अजय सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिवेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *