जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी,
यमुनोत्री के नौकैंची में हुए भूस्खलन के संबंध में प्राप्त सूचना के अनुसार प्रातः 6:00 बजे रेस्क्यू कार्य पुनः प्रारम्भ किया गया। सभी सयुंक्त टीमें जानकीचट्टी से घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। राहत व बचाव कार्य जारी है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री के नौकैंची में हुए भूस्खलन हादसे को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है तथा मृतक और घायलों के परिजनों को हर संभव सहायता देने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी प्रतिबद्धता दिखाते हुए मौके पर परस्थिति का जायजा लेने के लिए घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके है।
जिलाधिकारी आज घटना स्थल पहुंचकर घटना के कारणों और मौके वर्तमान स्थिति की जानकारी लेंगे।