उत्तरकाशी ब्रेकिंग: महिला ने नदी में लगाई छलांग, एसडीआरएफ, पुलिस जुटी तलाश में

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

 

 

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार डी0सी0आर0 द्वारा जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र को अवगत कराया गया है कि दिनांक-25/06/2025 को समय करीब 01.09 बजे एक महिला उजेली दरगाह के पास से नदी में कूद गयी है।
उक्त सूचना में मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन टीम क्यूआरटी रवाना किया गया। जहां पर एक व्यक्ति मौजूद मिला जिसने अपना नाम दरम्यान लाल पुत्र कल्ली लाल, निवासी- ग्राम बीफ गांव, जानकीचट्टी खरसाली उत्तरकाशी बताया। उपरोक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी श्रीमती कस्तूरी देवी पत्नी दरम्यान लाल, उम्र 29 वर्ष, नदी में कूद गयी है। नदी में लापता महिला को एस0डी0आर0एफ,पुलिस, फायर सर्विस तथा आपदा प्रबंधन टीम द्वारा खोजबीन की गई , किन्तु उक्त महिला का पता नहीं चल पाया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *