बड़कोट/उत्तरकाशी
देर रात को बड़कोट तहसील के यमुनोत्री क्षेत्र में भारी बारिश व अतिवृष्टि से नुकसान होने की सूचना मिल रही है!प्राथमिक सूचना के अनुसार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात्रि को बादल फटने की घटना हुई है जिसके कारण आसपास कई लोग फंसे हुए है। बादल फटने से हुआ सिलाई बैंड के पास बड़ा नुकसान, प्रशासन, पुलिस, एन डी आर एफ और SDRF मौके के लिए रवाना।
सूचना के अनुसार नदी नालों का जलस्तर बढ़ा,,। कई जगह भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है!फिलहाल कहीं से जनहानि की सूचना नहीं है, कुछ स्थानों पर यमुनोत्री राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है!जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार
तहसील बड़कोट के स्थान सिलाई वैण्ड के पास अतिवृष्टि/बादल फटने की सूचना है उक्त स्थान हेतु एस0डी0आर0एफ0 पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर पर है 8- 9 मजदूर लापता बताये गये है । सर्च अभियान गतिमान है तथा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैण्ड के के पास दो-तीन स्थानों पर अवरुद्ध भी है जिसके संबंध में NH बडकोट को अवगत करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त स्थान कुथनौर में भी अतिवृष्ट तथा बादल फटने के कारण स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि क्षतिग्रस्त होने की सूचना है वर्तमान समय में कुथनौर मे स्थिति सामान्य है किसी प्रकार की कोई जनहानि पशु हानि नही हुयी है।