जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
यमुनोत्री क्षेत्र में गत दिनों बादल फटने व अतिवृष्टि से हुए प्रभावित ब्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए शीघ्र बजट आवंटित कर सुदृढ़ करने को पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने सूबे के आपदा प्रबंधन सचिव को पत्र लिखा है!पूर्व विधायक ने पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम तक पैदल मार्ग के चौडीकरण के साथ साथ मार्ग सुदृढ़करण भी किया जाय, तथा पैदल मार्ग पर जिन स्थानों पर स्थानीय लोगों ने अपने सीजनल रोजगार के लिए कच्चे छप्पर बना रखे हैं उन्हें हटाने की बजाय उन्हें ब्यवस्थित किया जाय, ताकि लोगों को रोजगार के साथ श्रधांलुओं को पैदल मार्ग पर सुविधा मिल सके!पूर्व विधायक केदार सिंह रावत द्वारा आपदा प्रबंधन सचिव को लिखें पत्र में कहा गया है कि बादल फटने के बाद स्याना चट्टी के निकट यमुना नदी पर बन रही झील के पानी के निकासी की अविलम्ब ब्यवस्था की जाय, ताकि स्थानीय बस्ती सहित यमुना नदी के किनारे बसे क़सबों को एकाएक पानी निकासी होने से खतरा उतपन्न न हो!अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त स्याना – कुणसाला – कुपड़ा मोटरमार्ग की मरम्मत हेतु शीघ्र धनराशि आवंटित की जाय!बादल फटने से क्षतिग्रस्त यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के सिलाई बैंड, ओजरी व सेवकारा बैंड को दुरुस्त करने के लिए तत्काल बजट उपलब्ध करवाया जाय, ताकि प्रचलित चारधाम यात्रा निर्वाध रूप से संचालित हो सके!पूर्व विधायक ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास हुए हादसे व सिलाई बैंड हादसे के मिर्तकों के परिजनों व घायलों को भी शीघ्र सहायता राशि देने का आग्रह किया है!