जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
अभिसूचना विभाग उत्तरकाशी में कार्यरत संदीप कवि के सुपुत्र नमन कवि इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 के लिए चयनित, 4 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे त्रिशूल अंतराष्ट्रीय शूटिंग रेंज देहरादून में अपना निशाना लगाएंगे, संदीप कवि खुद एक राष्ट्रीय स्तर के रेनॉल्ड शॉट शूटर है और आल इंडिया लेवल और नॉर्थ जोन में मैडलिस्ट रह चुके है, 2014 नेशनल शूटिंग चैम्पीयन शिप में टॉप 15 रैंक भी प्राप्त कर चुके है।
अगर यहां से अच्छा प्रदर्शन करता तो नमन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 दिल्ली/ भोपाल के लिए चयनित हो जाएंगे, और दिसंबर माह में अपना मैच खेलेंगे, नमन अभी अपनी पढ़ाई देहरादून स्थित सेंट थॉमस कॉलेज में कर रहा है।वर्तमान में नमन दसवीं क्लास का छात्र है!