त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : चुनाव चिन्ह मिलते ही रफ्तार पकड़ी पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशीयों के प्रचार ने

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को उच्च न्यायलय से हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार दोपहर दो बजे से निर्वाचन आयोग ने चुनाव लड़ रहे ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशीयों को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया शुरू की! चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी व उनके समर्थकों की टोलियों ने अब जीत पक्की करने के लिए प्रचार में जी जान से जुटने का आह्वान कर दिया है! प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अब गांव की गलियों चौबारों में प्रचार प्रसार में जुट गये हैँ!हालांकि कुछ दिन तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हाईकोर्ट की दखल के बाद धीमा हो गया था!
पंचायत चुनाव के लिए सोमबार को चुनाव चिह्नों का आवंटन होने के साथ ही अब प्रत्याशियों ने जीत की रणनीति बनाने के साथ ही प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। चुनाव चिन्ह वाले बिल्ले लेकर जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और उनके समर्थको का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने अब गाँव गांव में अपनी चहल-कदमी तेज कर दी है। सोमबार को चुनाव चिन्हों के आवंटित होते ही उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखाई देने लगी है। पार्टी प्रत्याशी के समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला। प्रत्याशी अब अपनी पूरी ताकत के साथ मतदाताओं को लुभाने में लग गए हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव चिह्न आवंटन का इंतजार कर रहे थे। अब चुनाव चिन्ह मिलते ही ये सभी प्रत्याशी समर्थकों के साथ सक्रिय हो गए हैं। इस जनपद के सभी छह विकासखंडो में विभिन्न पदों पर दर्जनों उम्मीदवार निर्विरोध भी निर्वाचित हुए हैँ!लेकिन जिन ग्राम पंचायतों से निर्विरोध निर्वाचन नहीं हो पाया है वहां चुनाव की काफ़ी गहमा – गहमी देखने को मिल रही है!कहीं आमने सामने सीधा मुकाबला है तो कहीं बहु कोणीय मुकाबला भी देखने को मिलेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *