उत्तरकाशी : स्मैक की तस्करी करते  पुलिस ने दो  तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के मध्यनजर *श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया श्रीमती सरिता डोभाल* क़े द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में पुलिस उपाधीक्षक महोदय श्री जनक सिंह पवार के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस की टीम द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2025 को चैकिंग के दौरान शिवमंदिर बड़कोट के पास से जसवंत सिंह रावत उर्फ गोलू तथा सौरभ चौहान नाम के दो व्यक्तियों को स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से क्रमशः 4.96 ग्राम व 3.50 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी है।*
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर *दोनो अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना बड़कोट पर 8/21 NDPS Act मुकदमा दर्ज किया गया है।* अभियुक्त स्मैक नशे का खुद सेवन करते है तथा बेचते भी है।

अभियुक्तगण-*
1- जसवंत सिंह रावत उर्फ गोलू पुत्र श्याम सिंह रावत निवासी ग्राम बीफ बडकोट उत्तरकाशी उम्र- 22 वर्ष।
2- सौरभ चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम निषनी बडकोट उत्तरकाशी उम्र – 19 वर्ष।

*बरामद माल-
*कुल 8.46 ग्राम स्मैक (हेरोइन) कीमत करीब 255000/

*पुलिस टीम-*
1- अपर उप0 नि0– विक्रम सिंह
2- हे0कानि0 मोहन ठाकुर
3- हे0कानि0 अनिल रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *