
जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी की नमामि गंगे समिति द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर महाविद्यालय में “एक पेड़ मां के नाम” थीम के अंतर्गत फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।
महाविद्यालय के पुरीखेत परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुरेश ममगांई द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय नमामि गंगे समिति से डॉ मधु बहुगुणा,डॉ ममता ध्यानी,अंजना रावत ,अंजलि नौटियाल, डॉ ऋचा बधानी डॉ एमपीएस राणा, प्रदेव सिंह,सोनिया सैनी तथा महाविद्यालय के कला, विज्ञान ,वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय के समस्त प्राध्यापक प्राध्यापिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
नमामि गंगे समिति द्वारा 30 फलदार पौधों का वितरण किया गया जिन्हें महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों द्वारा गोद लिया गया एवं भविष्य में रोपित पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया।