स्वछता सर्वेक्षण 2024-25 में नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ ने हासिल की आठवी रैंक

 

जयप्रकाश बहुगुणा

चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी

 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में चिन्यालीसौड़ नगर पालिका परिषद ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश ही नहीं, देशभर के लिए एक मिसाल कायम की है। जहां एक ओर मुनिकीरेती नगर पालिका अपनी पहले की शीर्ष रैंक से नीचे खिसक गई, वहीं चिन्यालीसौड़ ने महज दो वर्षों में लंबी छलांग लगाते हुए ओपन डिफिकेशन फ्री डबल प्लस श्रेणी में स्थान प्राप्त कर लिया है!ओ डी एफ डबल प्लस का अर्थ है कि नगर न केवल खुले में शौच से पूर्णतः मुक्त है, बल्कि वहाँ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की भी प्रभावी और स्थायी व्यवस्था है। यह श्रेणी उन नगरों को दी जाती है जो स्वच्छता के सभी मापदंडों पर प्रभावशाली प्रदर्शन करते हैं। वर्ष 2013 में नव गठित नगर पंचायत बनी जो वर्ष 2017 में नवेली नगर पालिका बनी है इस पालिका ने दृढ़ इच्छाशक्ति, कर्मठ टीम और जनसहभागिता के बल पर कई बड़े नगरों को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। यह इस बात का प्रमाण है कि जब नेतृत्व मजबूत हो और टीम में समर्पण हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।नेतृत्व और योगदान की भूमिका नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली श्यामा और अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने इस सफलता का श्रेय विशेष रूप से पूर्व सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान को दिया है।
“संसाधनों की सीमितता के बावजूद, चौहान की कार्यकुशलता, हमारी सफाई टीम पालिका के पर्यावरण मित्रों की अथक मेहनत और नागरिकों की जागरूक भागीदारी से ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हो सकी है। यह उल्लेखनीय है कि कमल सिंह चौहान का स्थानांतरण अप्रैल 2025 में नगर पालिका परिषद नैनीताल में कर दिया गया है। परंतु चिन्यालीसौड़ में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना आज भी की जा रही है।उनकी दूरदृष्टि, योजना क्षमता और ज़मीनी स्तर पर सक्रिय नेतृत्व इस सफलता के प्रमुख स्तंभ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *