जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
जनपद आपात परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक- 20.07.2025 को समय लगभग प्रातः 8:45 बजे डेल्टा द्वारा जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी को प्राप्त सूचना अनुसार तहसील डुण्डा के ग्राम पैणी भवान मोटर मार्ग पर 01 मैक्स वाहन संख्या यू०ए०-10-4792 खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुयी है उक्त वाहन में 01 ही व्यक्ति वाहन चालक ही सवार था जिसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हुयी है पुलिस तथा राजस्य विभाग द्वारा मतृक व्यक्ति की पंचनामा / पोस्टमार्टम की कार्यवाही गतिमान है!मृतक ब्यक्ति इंद्रपाल परमार पुत्र शेर सिंह परमार निवासी पैणी भवान डुंडा उत्तरकाशी है!