जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन का तृतीय और अंतिम रेंडमाइजेशन हुआ संपन्न

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में तृतीय चरण की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को न्यूनतम करने के उद्देश्य से इस महत्वपूर्ण चरण में मतदान कर्मियों की अंतिम चुनावी ड्यूटी का निर्धारण किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में सफल चुनाव संपन्न कराने के लिये कुल 608 मतदान स्थल बनाए गए है तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए से 10 प्रतिशत आरक्षित सहित 671 पोलिंग पार्टी चयनित की गई है तथा 10 प्रतिशत आरक्षित सहित कुल 3355 कार्मिकों को नियुक्त किया गया है जिनमें 671 महिलाएं और 2684 पुरुष कार्मिक है।
इसके अतरिक्त पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कुल 96 जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में और विभिन्न संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी एस एल सेमवाल, एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम डुंडा देवानंद शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेंद्र सैनी सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा जनपद के पंचायत निर्वाचन आब्जर्वर अरविंद पाण्डेय वीसी के माध्यम से जुड़े।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *