जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मनाये गये शौर्य दिवस पर शहीद आशाराम जगुड़ी स्मारक पर अमर शहीदों को नमन कर श्रधांजलि दी गई!शनिवार को शहीद आशाराम जगूड़ी स्मारक पौल गांव में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 1999 के युद्ध में वीरगति को प्राप्त जवानों को शहीद स्मारक पर दीप जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।विदित रहे कि शहीद आशाराम जगूड़ी बड़कोट तहसील के अंतर्गत पौल गांव निवासी थे!आशाराम जगूड़ी आईटीबीपी में आतंकियों से लोहा लेते हुए 25 मई सन 2002 में शहीद हो गए थे। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में समाजसेवी ग्राम वासी एवं शहीद के परिजनों ने शहीद आशाराम जगूड़ी स्मारक पर दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस मौके पर समाजसेवी अजय रावत , सुनील थपलियाल, संत केशव गिरी महाराज , थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत , राजेश उनियाल , प्रदीप जगूड़ी,मदन पैन्यूली , राजेश उनियाल, अमित रावत , मस्तराम ,धनीराम जगूड़ी, जयराम , सिद्धि भट्ट ,गिरजा नन्द, , नवीन जगूड़ी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।