उत्तरकाशी : स्वतंत्रता दिवस पर जिले में आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम : जिलाधिकारी

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

आगामी 15 अगस्त को देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने की तैयारियों को लेकर एक जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा का निर्धारण हुआ।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि इस बार स्वतन्त्रता दिवस पर संपूर्ण जनपद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगभग दस हजार तिरंगे फहराए जाएंगे, तय कार्यक्रम के अनुसार 8 अगस्त तक स्कूलों की दीवारों और बोर्डो पर तिरंगे से प्रेरित कलाकृति बनाकर सजाया जाएगा और स्कूल, कॉलेजों तथा सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा।

आजादी के अमृत महोत्सव में द्वितीय चरण में 9 अगस्त से 12 तक मनाया जाएगा जिसमें एक दिन तिरंगा मेला और तिरंगा संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और जिसमें जनभागीदारी के साथ देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

तृतीय चरण के लिए जिलाधिकारी द्वारा 13 अगस्त से सभी सरकारी व शैक्षणिक संस्थानों आदि भवनों को प्रकाशमय किए जाने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने और उसे www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को प्रातः 7 बजे से सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी तदपश्चात झंडारोहण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रमो आदि का आयोजन किया जाएगा।
स्वतन्त्रता दिवस पर सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर संबंधित कार्यालयाध्यक्षों द्वारा पूर्वाह्न 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। व इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यालय में पूर्वाहन 9:30 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा।

बैठक में एडीएम मुक्त मिश्र,डीएफओ डी. पी बलूनी, सीएमओ बी.एस रावत,परियोजना निदेशक अजय सिंह, सी. एच. ओ रजनीश सिंह, डीएसओ आशीष कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शैली डबराल सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *