उत्तरकाशी :सीओ बड़कोट ने प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों को दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण

 

जयप्रकाश बहुगुणा 
बड़कोट /उत्तरकाशी

 

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में आज बुधवार को सुरेन्द्र सिंह भण्डारी,पुलिस उपाधीक्षक बडकोट द्वारा प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षक को थाना बडकोट में पुलिस कार्यप्रणाली एवं अपराध की विवेचना,जांच से सम्बन्धित व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उनके द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को पुलिस प्रपत्रों की जानकारी, आरोप पत्र तैयार करने, अपराधों तथा उनसे सम्बन्धित दण्ड की प्रक्रिया,जानकारी, थाने की संरचना एवं कार्य व्यवहार, प्राथमिकी दर्ज करने, अभियोजन की जानकारी के साथ साथ कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर प्रशिक्षण दिया गया। थाने के महत्वपूर्ण रजिस्ट्ररों से भी अवगत कराते हुये रजिस्ट्रर इंद्राज करने की जानकारी दी गयी।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बडकोट संतोष सिंह कुंवर द्वारा भी प्रशिक्षु राजस्व उपनिरीक्षकों को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं कार्य व्यवहार की जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *