
जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
मंगलवार पांच अगस्त को उत्तरकाशी जनपद के धराली- हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा से मची तबाही के बाद प्रभावित ग्रामीणों के लिए लोग राहत सामग्री तो दान कर ही रहे हैँ, लेकिन रविवार को उत्तरकाशी के सब्जी ब्यापारियों ने राहत व बचाव अभियान में जुटे हुए एजेंसियों के कार्मिकों के लिए दस कुंतल ताजी सब्जियों की खेप भेजी है!
उत्तरकाशी के सब्जी ब्यापारियों ने धराली आपदा में कार्य कर रहे सैनिकों, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, एवं अन्य कार्मिकों के लिए 10 क्विंटल सब्जी भेजी। सब्जी व्यापारी तस्दीक खान, मनोज कुमार, रिजवान्, इरफ़ान, रमेश नौटियाल, अशोक, सुनील कुमार, सद्दाम, सत्तार अहमद, रिहान, गोविन्द सिंह, भेजोल आदि ने आलू, लोकी, टमाटर, कद्दू की सब्जी आपदा में कार्य कर रहे सैनिकों, पुलिस, कर्मचारियों के लिए उत्तरकाशी से सहयोग कर सब्जी भेजी।। मिनी व्यापार मंडल सचिव तस्दीक खान ने कहा कि देश के सैनिकों के लिए इस समय आपदा राहत कार्य में सब्जी कि कोइ कमी न हो पाए इसके लिए छोटा सा सहयोग सभी के द्वारा मिलजुल कर किया गया है। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, शैलेन्द्र मटूड़ा आदि द्वारा सभी सब्जी ब्यापारियों आभार प्रकट किया गया।