धराली आपदा : आपदा प्रभावित धराली-हर्षिल में सर्च अभियान नौवें दिन जारी, प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट में  68 लोगों के लापता होने की पुष्टि

 

जयप्रकाश बहुगुणा

धराली/उत्तरकाशी

मंगलवार पांच अगस्त को खीर गंगा की बाढ़ से धराली में मची तबाही के बाद रेसक्यू एजेंसियों के द्वारा लापता लोगों की तलाशी में सर्च ऑपरेशन आज नौवें दिन जारी है!सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस के द्वारा कई फिट मलवे व दलदल में लापता लोगों को तलाशा जा रहा है!प्रशासन ने अब तक 68 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है!धराली हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शासन प्रशासन द्वारा निरन्तर राहत सामग्री भेजी जा रही हैं और प्रभावित क्षेत्र में सर्च अभियान भी लगातार जारी हैं।
आपदा प्रभावित क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। इस दुख की घड़ी में शासन–प्रशासन पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों को ढांढस बंधाया था। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी 5 अगस्त से मौके पर तैनात हैं।

हेली सेवा के द्वारा निरन्तर राहत और खाद्यान्न सामग्री हर्षिल पहुंचाई जा रही है। जिनका पीड़ित परिवारों को निरन्तर वितरण भी जारी है। अभी तक प्राप्त सूचनानुसार 7674 किलोग्राम (चावल, आटा, दाल, चीनी, नमक, मसाला), 446 लीटर रसोई तेल, 197 लीटर दूध , 286 खाद्यान्न पैकेट, 1646 पैकेट एनर्जी पैकेट, 50 टेंट (2 मेन), 10 टेंट (10 मेन), 1200 गमबूट/चप्पल, 80 कंबल, 200 गद्दे, 700 ट्रैकसूट, 200 सेट किचन बर्तन, 200 पेटी पानी, 80 बाल्टी/मग, 196 पेटी हाइजीन सामग्री, 16.69 कुंतल फल–सब्जियां, 13 पेटी बिस्कुट/चॉकलेट, 400 इमरजेंसी लाइट, 1562 लीटर डीजल आदि सामग्री भेजी गई है। इनके अतिरिक्त 2 जेनरेटर, वायरक्रेट, बोट आदि को भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजा गया है। प्राथमिक चिकित्सा किट और आवश्यक दवाइयाँ व अन्य राहत सामग्री भी त्वरित रूप भेजी गई है।

प्रभावित क्षेत्र में भेजी जा रही राहत सामग्री का वितरण प्रशासन द्वारा घर–घर जाकर लगातार जारी है, वितरण प्रक्रिया की निगरानी स्वयं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य कर रहे है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि  मुख्यमंत्री जी के निर्देश है कि पीड़ितों के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए ताकि प्रभावित लोगों को समय रहते सहायता मिल सके। हमारी प्राथमिकता है कि किसी को भी भोजन, चिकित्सा या आवास की कमी न हो। प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य पूरी तत्परता से चलाए जा रहे हैं।” डबरानी मे सड़क मार्ग बाधित होने के कारण उक्त सड़क मार्ग बी.आर.ओ की मशीनरी द्वारा सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। डबरानी से गैस आपूर्ति सोनगाड़ तक पैदल मार्ग होते हुए लेबर के माध्यम से की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार 17 गैस सिलेंडर पहुंचाये गए तथा शेष गैस सिलेंडर कल प्रातः सुबहसे भेजना प्रारंभ किया जाएगा। डबरानी सड़क बाधित प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग, आइटीबीपी, पुलिस, बीआओ, पूर्ति विभाग,पशुपालन,पीआरडी,राजस्व विभाग, वन विभाग एवं आपदा प्रबन्धन कार्मिक उपस्थित रहे। सभी विभागों के द्वारा संयुक्त रुप से टीम वर्क अनुसार अपना सहयोग राहत बचाव कार्य में दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *