उत्तरकाशी : यमुना वैली टैक्सी यूनियन के अनिल रावत अध्यक्ष व कुलदीप राणा बने सचिव

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

यमुना वैली टैक्सी यूनियन बड़कोट, नौगांव, गड़ोली की नवीन कार्यकारिणी का सर्व सहमति से गठन किया गया, जिसमें संरक्षक रमेश चंद,अध्यक्ष अनिल रावत,उपाध्यक्ष मोहन सिंह रावत,
सचिव पद पर कुलदीप राणा को मनोनीत किया गया!जबकि
कोषाध्यक्ष ऋषि मोहन परमार,सह सचिव/ उप महामंत्री प्रवीन कुमार,संगठन मंत्री गब्बर सिंह को मनोनीत किया गया है!यूनियन की नवीन कार्यकारिणी सदस्य हेतु प्यारेलाल,संदीप कुमार,जयपाल राणा,हरि मोहन बिजलवाण को नियुक्त किया गया है!तथा यूनियन बाबू कार्यालय नौगांव में राजकुमार व यूनियन बाबू कार्यालय बड़कोट में चतर सिंह रावत को नियुक्त किया गया है!सभी यमुना वैली टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने नव नियुक्त कार्यकारिणी से सदभाव पूर्वक कार्य करने की अपेक्षा की है! सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि प्रतिमाह कार्यकारिणी की बैठक एवं 6 माह में समस्त यूनियन की बैठक होनी अति आवश्यक है।ताकि समस्त लेखा जोखा एकदम पारदर्शी रहे!पूर्व यूनियन बाबू कार्यालय नौगांव अरविंद चौहान का अपने विगत 12 वर्ष के सफलतम कार्यकाल के लिए हम सब की ओर से आभार एवं धन्यवाद ब्यक्त किया गया!यूनियन में यह भी तय किया गया कि आगामी तीन वर्ष तक यूनियन में कोई भी नया रजिस्ट्रेशन गाड़ियों का नहीं होगा व किसी को भी यूनियन में नए सदस्य के रूप में नहीं सम्मिलित किया जायेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *