उत्तरकाशी : पिछले सतरह घंटे से स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी है झील, यमुनोत्री विधायक व डीएम पहुंचे जायजा लेने

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव स्यानाचट्टी में पिछले सतरह घंटे से यमुना नदी पर झील बनी हुई है!झील के पानी से कई होटल, आवासीय भवन, दुकाने, स्कूल व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना पुल जलमग्न हो रखे हैँ!झील से पानी की निकासी पर्याप्त न होने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है!हालांकि प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है!आज शुक्रवार को जिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक संजय डोभाल झील का स्थलीय निरिक्षण करने मौके पर पहुंचे हैँ!
यमुना वेली के स्यानाचट्टी में मलबा आने से निर्मित झील को जल्द से जल्द खोलने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस,खाद्य आपूर्ति और पीडबल्यूडी की टीमों सहित सभी एजेंसियां मौके पर हैं । जिलाधिकारी प्रशांत आर्य मौके पर है साथ ही यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल भी स्थलीय निरीक्षण पर हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा है कि स्थानीय लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन द्वारा लोगों के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहें हैं साथ ही मलबे से बनी कृत्रिम झील को खोलने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां भी मौके पर हैं। स्तिथि अनुकूल होते ही झील को खोलने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन द्वारा ड्रोन के माध्यम से भी झील की निगरानी की जा रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *