उत्तरकाशी ब्रेकिंग :- गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग अवरुद्ध, स्यानाचट्टी में झील का जलस्तर छह फिट हुआ कम

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

जनपद में हो रही बारिस के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हैँ, जिन्हे खोलने के प्रयास किये जा रहे हैँ, जबकि राहत की खबर यह है कि स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी बनी झील का जल स्तर लगभग छह फिट कम हो गया है!

प्रशासन द्वारा स्यानाचट्टी में बनी झील की जल निकासी के लिए रात दिन प्रयास किए जा रहे हैं । विकट परिस्थितियों में भी प्रशासन की पूरी टीम पूरे मनोयोग से झील के मुहाने से जल निकासी के प्रयासों में जुटी है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी शुक्रवार से ही क्षेत्र में है और चल रहे कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
झील के जलस्तर में काफी गिरावट आई है। स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बना पुल अब दिखने लगा है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार स्यानाचट्टी में झील लगभग खाली हो रही है स्तर पुल से काफी नीचे आ गया है स्थिति अभी सामान्य है l
गंगोत्री मार्ग डबरानी से आगे बंद है l
यमनोत्री मार्ग स्याना चट्टी में बंद है l
जनपद मुख्यालय, गंगोत्री हर्षिल में हल्की बारिश हो रही है l
यमनोत्री में भी हल्की बारिश हो रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *