महान स्वतन्त्रता सेनानी शहीद दुर्गा मल्ल की पुण्यतिथि पर साईं सृजन पटल ने दी श्रद्धांजलि

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

जोगीवाला/देहरादून

महान स्वाधीनता सेनानी शहीद मेजर दुर्गामल जी की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर साईं सृजन पटल के कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो.के.एल.ने बताया कि शहीद मेजर दुर्गामल जी का जन्म 1 जुलाई 1913 को देहरादून जनपद के डोईवाला में हुआ था, 18 वर्ष की उम्र में गोरखा रेजिमेंट में भर्ती हुए , 1942 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के आह्वान पर सिंगापुर में आजाद हिंद फौज (आई. एन. ए. ) में शामिल हो कर 27 मार्च 1944 को मणिपुर, मोरांग में महीनों तक लड़ी गई अंग्रेजी सेना के साथ ऐतिहासिक लड़ाई और जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए और 25 अगस्त 1944 को दिल्ली के सेंट्रल जेल में उन्हें फांसी दे दी गई, महान स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा संसद भवन परिसर में भी स्थापित है। डोईवाला महाविद्यालय का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है। ऐसे महान योद्धा के जीवन और बलिदान से आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नीलम तलवाड़ व अक्षत तलवाड़ सहित इंसाइडी क्रियेटिव मीडिया का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *