उत्तरकाशी : अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने राना गांव में रणखड्ड गदेरे का किया स्थलीय निरिक्षण

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में बुधवार को एडीएम मुक्ता मिश्र द्वारा ग्राम राना में बीते शनिवार को रणखड्ड गदेरे के बढ़ने से प्रभावित हुए क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बड़कोट तथा एबीडीओ नौगांव भी उपस्थित रहे।
अपर जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ के मानकों के अनुसार हुई क्षति, के प्रकरणों में मुआवजा वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु तहसीलदार बड़कोट को निर्देशित किया साथ ही सहायक खंड विकास अधिकारी को गांव के अन्तर्गत विभिन्न विभागों की संपत्ति को हुए नुकसान का विवरण तैयार कर सम्बंधितों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित करने एवं ग्राम पंचायत की संपत्ति को हुई क्षति के पुनःनिर्माण हेतु ब्लॉक स्तर से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी ने क्षतिपूर्ति हेतु वित्तीय प्रावधानों के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *