उत्तरकाशी ब्रेकिंग: यमुनोत्री-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह अवरुद्ध, स्यानाचट्टी में फिर बढ़ा झील का जल स्तर

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद में मानसून की बारिस का कहर जारी है, रविवार को यमुनोत्री-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह अवरुद्ध हुआ है, जबकि स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी अस्थाई झील का जल स्तर बढ़ने से पानी एक बार फिर पुल तक पहुंच गया है!जिससे कुछ होटलों की निचली मंजिल में पानी भरने की सूचना है!तथा स्कूल के ग्राउंड में भी पानी व कीचड भर गया है!जिलाधिकारी प्रशांत आर्य आज रविवार को स्यानाचट्टी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे, तथा प्रभावित क्षेत्र का निरिक्षण करेंगे!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार —
1- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान धरासू, नेताला, चड़ेथी भटवाड़ी में मलवा एवं बोल्डर आने से अवरूद्ध हुआ है। बी0आर0ओ0 द्वारा मार्ग सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है। इसके अतिरिक्त हर्षिल और धराली के बीच 4X4 वाहनों हेतु सुचारू है। धराली से गंगोत्री तक मार्ग सुचारू है।
2- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैण्ड के पास, झर्जर गाड जंगलचट्टी, बनास एवं नारदचट्टी में मार्ग अवरूद्ध है। स्थान जंगलचट्टी एवं डाबरकोट में मार्ग सुलभ किये जाने कार्य गतिमान है।
3- बड़कोट-डामटा-विकास नगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुचारू है।
4- उत्तरकाशी-सुवाखोली-देहरादून मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है।
5- उत्तरकाशी-लम्बगॉंव मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *