उत्तरकाशी : प्रधानमंत्री की माँ के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग से भाजपाइयों में आक्रोश, कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा के मार्ग में बने एक मंच से अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में आज उत्तरकाशी भाजपा ने जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी विश्वनाथ चौक उत्तरकाशी में एकत्रित होकर यहां जमकर नारेबाजी विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया,मौके पर जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनकी माताजी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, उससे पूरे देश के साथ साथ उतरकाशी में भी आक्रोश है। उतरकाशी के लोग मां का अपमान कभी भी सहन नहीं करेंगे। यदि कांग्रेस पार्टी माफी नहीं मांगेंगे तो मात्र शक्ति के सम्मान में जन आंदोलन करने की बात कही।

यहां मौजूदा महिलाओं ने कहा जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल पीएम की माताजी के लिए किया गया, उसकी जितनी भर्त्सना की जाए, वह कम है। मां के अपमान के विरोध में संघर्ष निरंतर जारी रहेगा यह देश की हर माता हर महिला के खिलाफ टिप्पणी है।दायित्व धारी प्रताप सिंह पवार ने कह कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। यहां मां की पूजा होती है। कांग्रेस को इस मामले में तत्काल मांफी मांगनी चाहिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश चौहान, विजय संतरी, जयवीर चौहान,पवन नौटियाल, खुशाल नेगी,हीरा लाल शाह, हरीश डंगवाल,महावीर नेगी, राजीव बहुगुणा,जय प्रकाश भट्ट, सत्य सिंह राणा, विजय पाल मखलोग, बालशेखर, दीपक नौटियाल, देवेन्द्र चौहान, ललिता सेमवाल, सुमनी राणा, सरिता पडियार, सबिता भट्ट,ममता भट्ट, बीना नौटियाल, सरिता नौटियाल, नंदा भट्ट, गौतम रावत, राम मोहन सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *