जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
भारतीय जनता पार्टी के बड़कोट मंडल में सेवा पखवाड़ा के निमित्त एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई! जिसमें वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और सेवा का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस , 17 सितंबर, अब केवल एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रव्यापी ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाया जाता है। यह एक ऐसा अवसर है जो उनके जीवन दर्शन – ‘सेवा ही परम धर्म’ को मूर्तरूप देता है। नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी की जयंती तक चलने वाला यह 15-दिन का कार्यक्रम देश भर में सेवा और समाज कल्याण की भावना को जागृत करता है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह पखवाड़ा राजनीति से परे, समाज के हर तबके को जोड़कर एक भाईचारे का वातावरण तैयार करता है। इसका मुख्य उद्देश्य केवल शुभकामनाएं देना नहीं, बल्कि उन सिद्धांतों को अपनाना है जिन पर नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन आधारित किया है: जनता की सेवा और राष्ट्र निर्माण। इन 15 दिनों में, अलग-अलग क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे !
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अमित रावत, जिला उपाध्यक्ष कमला राणा,पार्टी के वरिष्ठ नेता जयवीर जयाड़ा , जिला महामंत्री परशुराम जगूड़ी , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसोदा राणा ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश बेलवाल ,शान्ति प्रसाद बेलवाल , इंजीनियर रमेश रावत , मुकेशटम्टा ,विनोद राणा , मंडल महामंत्री राजमोहन बडोनी , मंडल महामंत्री अक्षांश रावत, दीपेंद्र रावत, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे !