उत्तरकाशी : यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की मौत

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट /उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की यहां उपली खरादी में हार्ट अटेक से मौत हो गई है!इस यात्रा वर्ष में अबतक यमुनोत्री धाम आने वाले 28 श्रधांलुओं की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है!
बड़कोट अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती लक्ष्मी रविंद्र मुले (48)पत्नी रविंद्र मुले निवासी अहिल्या नगर महाराष्ट्र यमुनोत्री धाम की यात्रा पर परिजनों संग आई हुई थी, यहां उपली खरादी के एक होटल में सोमवार को उन्हें अचानक हार्ट अटेक आया, परिजनों ने उन्हें अपने निजी वाहन से बड़कोट अस्पताल लाया लेकिन उससे पूर्व ही रास्ते में उनकी मौत हो गई!थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये 28 श्रधांलुओं की विभिन्न कारणों से मौत हुई है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *