कार्यवाही : यमुनोत्री विधायक व पालिका अध्यक्ष बड़कोट सहित डेढ़ सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

गत पांच सितंबर को पुलिस द्वारा एक युवक की पिटाई करने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद बड़कोट थाने के सामने विकासनगर-नौगांव-बड़कोट बैंड राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर लगभग आठ घंटे तक आवागमन बाधित करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है!बड़कोट थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल पुत्र नत्थीलाल डोभाल निवासी चक्रगांव, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल पुत्र नत्थी लाल डोभाल निवासी ग्राम चक्रगावं,अजवीन पंवार पुत्र जयेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बनास, वासुदेव डिमरी निवासी ग्राम भाटिया,कपिल रावत पुत्र सूरत सिंह रावत निवासी ग्राम बडकोट, रविन्द्र रावत पुत्र स्व० नरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बडकोट, सचिन पुत्र मंगल सिंह राणा निवासी ग्राम चक्रगांव,चेतन सिंह रावत पुत्र कृष्णपाल निवासी बडकोट, आनन्द सिंह रावत पुत्र चैन सिंह निवासी बडकोट,बृजमोहन सिंह राणा पुत्र देवेन्द्र सिंह राणा निवासी बडकोट,भगत राम बहुगुणा मोल्डा,सुमित रावत पुत्र देवेन्द्र सिंह रावत निवासी ग्राम बडकोट गांव,जगमोहन सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह राणा निवासी बडकोट,प्रवीन चौहान निवासी नगाणगांव,गोबिन्द सिंह रावत पुत्र स्व० चैन सिंह निवासी बडकोट,संजीव राणा (सभासद) पुत्र सकलचन्द निवासी बडकोट,मुकेश उर्फ पटवारी निवासी ग्राम कन्सेरु,विकास जयाडा निवासी ग्राम छटांगा,सुलभ डिमरी निवासी ग्राम भाटिया,कृष्णपाल सिंह पुत्र जबर सिंह निवासी बडकोट,आशीष निवासी ग्राम सिडक,सुरेश असवाल निवासी बडकोट गांव, प्रदीप जयाडा निवसी ग्राम पटागणी, सौरभ रावत निवासी ग्राम बडकोट,रमित रावत बड़कोट गांव ,-यशवन्त रावत शामिल हैँ!जबकि अन्य 130 से 150 लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *